October 21, 2026

दुर्ग में आज शाम पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित, फिल्टर प्लांट की सफाई के कारण जलापूर्ति बाधित

दुर्ग.

दुर्ग नगर निगम के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में जल शोधन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 29 जुलाई से दो दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सुबह की जलापूर्ति सामान्य रहेगी, जबकि शाम की जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है।

इसका असर शंकर नगर और गिरधारी नगर की ओवरहेड टंकियों से होने वाली जलापूर्ति पर पड़ेगा। इस रखरखाव कार्य का असर शंकर नगर, शक्ति नगर, पद्मनाभपुर, शनिचरी बाजार, हनुमान नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और गिरधारी नगर क्षेत्र की ओवरहेड टंकियों से होने वाली शाम की सप्लाई पर पड़ सकता है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे सुबह आवश्यकतानुसार पेयजल का पर्याप्त भंडारण करें और उपयोग संयमित रखें। निगम ने कहा कि सफाई पूर्ण होते ही जलापूर्ति फिर सामान्य कर दी जाएगी और अस्थायी असुविधा के लिए खेद है।

Spread the love