बनारस स्टेशन से आज शनिवार को रवाना होगी प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी
नई मेमू ट्रेनों का भी होगा शुभारंभ, बनारस रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा समारोह
वाराणसी
दीपावली पर पूर्वांचल के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है।बनारस रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और नई मेमू ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएगा। 31 अक्टूबर को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
बनारस रेलवे स्टेशन पर अपराह्न लगभग 3:30 बजे शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में स्लीपर वंदे भारत और नई मेमू ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। उत्तर प्रदेश को पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। नई ट्रेनों के संचालन से रेल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक रेल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

More Stories
हरियाणा के 60 साल: नैना चौटाला, सीमा त्रिखा और शशि रंजन परमार ने सुनाई प्रदेश के बदलाव की कहानी
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 80 MBBS छात्रों पर गिरी गाज; 6 हॉस्टल से बाहर
राहुल गांधी ने संभाली पंजाब चुनाव की कमान, बोले- साफ छवि वालों को ही मिलेगा टिकट