उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा मखाना की खेती पर दो दिवसीय जिला सेमिनार गत दिवस पन्ना शहर के एक निजी गार्डन में संपन्न हुआ। सहायक संचालक उद्यान पी.के. श्रीवास्तव ने बताया कि मखाना की खेती के लिये पन्ना सहित मध्यप्रदेश के 14 जिलों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर मखाना अनुसंधान संस्थान दरभंगा बिहार के वैज्ञानिकमनोज सिंह ने मखाना की खेती करने की विधि बताई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के विषय विशेषज्ञों ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जिला स्तरीय सेमिनार में पन्ना, पवई, गुनौर एवं शाहनगर के लगभग 180 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी सहित आई.डी. अहिरवार एवं धर्मेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल में दीपावली पर हादसों से निपटने की तैयारी, JP अस्पताल में बनेगा 8 बेड का बर्न यूनिट
खबर का असर: 5.50 करोड़ के निर्माण कार्यों की जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी कार्रवाई
योगी सरकार में युवाओं को अवसर, माध्यमिक विद्यालयों में कुल 20,382 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी