October 19, 2026

यूनुस के जाते ही बदले हालात: तारिक रहमान सरकार के फैसले से सुधरने लगे भारत-बांग्लादेश रिश्ते

नई दिल्ली
मोहम्मद यूनुस की रवानगी होते ही बांग्लादेश और भारत के संबंध सुधरने लगे हैं। शुक्रवार को तारिक रहमान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बंद पड़ीं वीजा सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया। बांग्लादेश ने नई दिल्ली में अपने हाई कमीशन में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सर्विस लगभग दो महीने बाद फिर से शुरू कर दी है। इंडिया टुडे के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वीजा सर्विस फिर से शुरू कर दी गईं। यह डेवलपमेंट बांग्लादेश में पिछले दिनों बनी बीएनपी की सरकार के ऑफिस संभालने के तीन दिन बाद हुआ है। रहमान के दौर में दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार आने की संभावना है।

Spread the love