जयपुर
संभाग स्तरीय वाटरशेड महोत्सव का आयोजन आज महाराणा प्रताप सभागार दुर्गापुरा, जयुपर में आयोजित होगा। अतिरिक्त मुख्य अभियंता (पदेन परियोजना प्रबंधक), वाटरशेड सेल कम डेटा सेंटर, श्री दिनेश कुमार ने बताया कि संसदीय कार्य एवं विधि न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जयपुर संभाग में संचालित 29 परियोजनाओं के लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ परियोजना क्षेत्रों के कृषक भी सहभागिता करेंगे।

More Stories
राजस्थान में भीषण हादसा: टायर फटने से खाई में गिरी कार, आगरा के 4 श्रद्धालुओं की मौत
पटना में बढ़ रहा डिजिटल गैंग कल्चर, रील में हथियार और धमकी से बढ़ रही पुलिस की चिंता
पंचकूला में नशीले कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश