चंडीगढ़/जालंधर.
छात्राओं द्वारा अनुचित व्यवहार और धमकियां देने की शिकायत मिलने के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोगा जिले के गांव मोठांवाली स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में तैनात सामाजिक शिक्षा के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी), मोगा द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जानकारी के अनुसार, छठी और आठवीं कक्षा की छात्राओं ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षक ने उनके साथ अनुचित तरीके से व्यवहार किया और गलत ढंग से छुआ। छात्राओं का यह भी आरोप है कि शिक्षक ने उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उन्हें परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

More Stories
ननकाना साहिब में गुरु पर्व की तैयारियां तेज, भारत से श्रद्धालुओं ने किया वीजा आवेदन
त्योहारी सीजन में साइबर ठगों का जाल, रिटर्न-रिफंड से गिफ्ट कार्ड तक के नाम पर धोखाधड़ी
यूपी में बेटी के जन्म से ग्रेजुएशन तक मिलेंगे ₹25,000, जानें कन्या सुमंगला योजना की पात्रता