October 24, 2026

मध्य निषेध सप्ताह के तहत् नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

मध्य निषेध सप्ताह के तहत् नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति
मुरैना

     सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मुरैना द्वारा शासकीय कला पथक दल मुरैना के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मध्य निषेध सप्ताह अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान आज दिनांक 3,10 ,2026 को माधौपुरा की पुलिया मुरैना मैं कार्यक्रम आयोजित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत एवं नाटकों की प्रस्तुति की गई जिसमें दर्शकों को नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय बताए गए एवं अपने भविष्य को स्वर्णिम बनाने जीवन में आगे बढ़ने चरित्रवान बनने के लिए नशे से दूर रहना क्यों जरूरी है यह समझाया और जानकारी  प्रदान की गई कार्यक्रम में दर्शक काफी संख्या में उपस्थित रहे प्रमुख कलाकार श्री जाकिर हुसैन एवं शासकीय कला पथक दल के सदस्य उपस्थित रहे और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा नेमीचंद की कला मंडली द्वारा नाटक प्रस्तुत भी किया गया एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। और लोगों को सेवा के लिए दृढ़ संकल्पित किया गया।

Spread the love