रतलाम.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (एटलेन) पर झाबुआ जिले के थांदला के पास शनिवार रात करीब 11 बजे आधा दर्जन से अधिक वाहनों पर पथराव की घटना सामने आई है। इनमें भाजपा नेता सोनू यादव की कार भी शामिल है।
पथराव से कुछ वाहनों के कांच टूट गए, जबकि कुछ की बॉडी क्षतिग्रस्त हुई। कुछ लोगों को चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान एक कार में सवार लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर पथराव की घटना को लाइव कैप्चर किया। वाहन सवारों ने धामनोद टोल नाके पर पहुंचकर पुलिस को शिकायत की। सूचना मिलने पर रतलाम से पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ।

More Stories
राजस्थान में भीषण हादसा: टायर फटने से खाई में गिरी कार, आगरा के 4 श्रद्धालुओं की मौत
पटना में बढ़ रहा डिजिटल गैंग कल्चर, रील में हथियार और धमकी से बढ़ रही पुलिस की चिंता
पंचकूला में नशीले कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश