बीजापुर
बीजापुर जिले के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर एक संयुक्त टीम ने एंटी माओवादी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान बृहस्पतिवार सुबह इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद की गई सर्चिंग में वर्दीधारी दो माओवादियों के शव बरामद किए गए। मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल सहित विस्फोटक तथा अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई है।

More Stories
मोहाली के बलौंगी में बनेगा 120 मीटर लंबा नया पुल, पुराने पुल की भी होगी मरम्मत
पंजाब में बाल विवाह पर सरकार की सख्ती, डेढ़ साल में 137 मामले रोके गए
मध्य प्रदेश में ई-व्हीकल की रफ्तार तेज, 7 महीने में बढ़े 1 लाख से ज्यादा वाहन