मुंबई,
बॉलीवुड स्टार सलमान खान 15 साल के जोनस कोनर की गायकी के दीवाने हो गये हैं। सलमान खान ने जोनस कोनर की गायकी की तारीफ की है। साथ ही लोगों को उन्हें प्रोस्ताहित करने के लिए कहा है। सलमान खान ने अपने एक्स हैंडल पर जोनस कोनर की तस्वीर साझा की है।
इस पोस्ट में उन्होंने जोनस के तीन गानों का भी जिक्र किया है। सलमान ने ट्वीट में लिखा, 'मैंने कभी किसी 15 साल के बच्चे को अपने दर्द को इतनी खूबसूरत तरीके से बयां करते नहीं देखा। भगवान तुम्हारा भला करे जोनस कोनर। बार-बार सुन रहा हूं, ‘फादर इन ए बाइबल’, ‘पीस विथ पेन’, ‘ओह अप्पालाचिया’। उन्होंने कहा,"ऐसे बच्चों को ना सपोर्ट किया तो फिर क्या किया। भाईयों और बहनो ये अंग्रेजी में हैं, यहां पर भी ऐसे बहुत हैं। उन्हें प्रोत्साहित करो शोषण नहीं।’ सलमान खान इन दिनों बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं।

More Stories
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा
काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम
रामायण’ की एडवांस बुकिंग में देरी, रणबीर कपूर की फिल्म के टिकटों पर क्यों फंसा पेंच?