चंडीगढ़.
पंजाब में अगले चार दिनों तक मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को जिला पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अगले 3 दिनों का मौसम
7 जुलाई:
पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूरे पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
8 जुलाई:
पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
9 जुलाई:
पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूरे पंजाब में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के यात्रा न करें और खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतें। विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान सड़कों पर पेड़ गिरने तथा अन्य हादसों का खतरा बना रह सकता है।

More Stories
IPS की कार्रवाई के बाद शराब का ‘खेल’: मौके पर 50 लीटर बरामद, थाने पहुंचते-पहुंचते 5 लीटर कम! भोपाल में मचा हड़कंप
दर्दनाक हादसा: पति की मौत के सदमे में गर्भवती महिला ने बेटे संग दी जान, बेटी भागकर बची
डिजिटल सुविधाओं से परिवहन सेवाओं में आई सुगमता, आवेदकों को घर बैठे मिल रही ऑनलाइन सेवाएं