चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। कार्मिक विभाग की आईएएस शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां तुरंत संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आईएएस अधिकारी वरुण रूजम वर्तमान में परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव हैं। उन्हें परिवहन विभाग के साथ खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस अधिकारी साक्षी साहनी विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और नशा विरोधी अभियान की नोडल अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अब उन्हें अपने मौजूदा प्रभार के साथ निदेशक, खेल एवं युवा सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि को ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमएडीए) के मुख्य प्रशासक के साथ नगर निगम जालंधर के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह निकास कुमार की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। आईएएस अधिकारी निकास कुमार को नगर निगम जालंधर के कमिश्नर पद से हटाकर अपर सचिव, सामान्य राज्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

More Stories
राजस्थान में 96,500 घरों को मुफ्त सोलर रूफटॉप की सौगात, 10 साल तक रखरखाव भी होगा फ्री
दिल्ली-NCR में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती, बॉर्डर पर बढ़ेगी जांच; नियम तोड़ने पर कटेगा चालान
सीएम भगवंत मान का बयान, ‘हमने मांगें मानीं, परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम परिवार की इच्छा’