लुधियाना
पंजाब के पठानकोट जिले में 7 अप्रैल को आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। यह फैसला गुस्वामी श्री गुरु नाभा दास महाराज जी के 490वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही विशाल शोभा यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इस शोभा यात्रा का आयोजन गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास महासभा सेवा समिति, पठानकोट द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक रूट बदले जाएंगे।
ऐसे में लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए तथा छात्रों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में 7 अप्रैल 2026 को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।

More Stories
भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा महाअनुष्ठान, 1100 वैदिक आचार्य करेंगे 1 करोड़ अर्चन
पटना में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई, लाल-सफेद साड़ियों में सजी महिलाओं ने निभाई परंपरा
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग; 3 युवकों की मौत