उप मुख्यमंत्री अरुण साव से फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने की मुलाकात
बिलासपुर.
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से आज 6वीं फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली सफलता पर टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
हैदराबाद में आयोजित 6वीं फेडरेशन कप मिक्स्ड नेटबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। साव से मुलाकात के दौरान टीम की मैनेजर एवं नेटबॉल संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

More Stories
झारखंड में 15 दिसंबर से डॉक्टरों का राज्यव्यापी कार्य बहिष्कार, सरकार को 14 दिसंबर तक का अल्टीमेटम
फतेहपुर में Blinkit स्टोर पर हंगामा, ‘हैप्पी नवरात्रि’ लिखे बैग में मीट मिलने के आरोप पर 166 पैकेट जब्त
गुरुग्राम में जाम से मिलेगी राहत, सरहौल बॉर्डर से साइबर हब तक नवंबर से बनेगी एलिवेटेड रोड