जगदलपुर.
ब्लॉक बस्तर के उत्कृष्ट आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय घाटलोहंगा में शाला प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय अनुशासन से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए.
दो वर्षों से लगातार अनुपस्थित विद्यार्थियों के नाम नियमानुसार निरस्त करने पर सहमति बनी. विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के मोबाइल उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया. अभिभावकों से भी बच्चों के अनावश्यक मोबाइल उपयोग पर नियंत्रण रखने की अपील की गई. बैठक में जर्जर भवन की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया. बार-बार बिजली बाधित होने से पेयजल संकट और पढ़ाई प्रभावित होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा.
समिति ने बुनियादी सुविधाओं को जल्द दुरुस्त करने की मांग की. सदस्यों ने सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया. विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी रणनीति बनाने पर चर्चा हुई. बैठक में जनप्रतिनिधि, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे. समिति ने सभी निर्णयों को शीघ्र अमल में लाने पर सहमति जताई.

More Stories
जयपुर में 40 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन दिवाली बाद, चार्जिंग स्टेशन और ड्राइवर ट्रेनिंग बनी बाधा
बिहार में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? सुबह-रात गुलाबी ठंड, दिन में धूप और उमस का असर
CM नायब सैनी का OBC समाज को बड़ा भरोसा, शिक्षा-आरक्षण और रोजगार पर जोर