लॉस एंजिलिस
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की मौजूदगी के बावजूद इंटर मियामी ने एमएलएस कप में अपने खिताब के बचाव का अभियान हार के साथ किया।इंटर मियामी को अपने पहले मैच में लॉस एंजिलिस एफसी (एलएएफसी) से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम की तरफ से डेविड मार्टिनेज, डेनिस बुआंगा और नाथन ऑर्डाज़ ने गोल किए।
बुआंगा ने मैच के बाद कहा, ‘‘वह मैच हमेशा खास होता है जिसमें मेस्सी खेलते हैं। हम मेस्सी की मौजूदगी में मियामी को हराना चाहते थे। इस मैच के लिए प्रत्येक खिलाड़ी का मनोबल बढ़ा होता है।।’’
इस मैच को देखने के लिए ऐतिहासिक लॉस एंजिल्स मेमोरियल कोलिज़ियम स्टेडियम में 75,673 दर्शक उपस्थित थे। दर्शकों ने घरेलू टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया और मेस्सी को खेलते हुए देखने का भरपूर आनंद लिया। मेस्सी ने इस महीने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बावजूद पूरा मैच खेला।

More Stories
BCCI में बड़ा फेरबदल: प्रज्ञान ओझा बने चयन समिति के चेयरमैन, रमेश पोवार को भी मिली जगह
रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का धमाका, लगातार दो शतक जड़ने के बाद टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी मजबूत
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम का धमाल, टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त