कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
अनूपपुर
मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं अनूपपुर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव और आत्ममंथन का पर्व है। यह अवसर हमें स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के योगदान को स्मरण करते हुए देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।
जायसवाल ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

More Stories
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
डाक विभाग की GDS भर्ती में फर्जीवाड़ा, CBI जांच में खुलासा
गिलहरी के बच्चों को बचाने 15 किमी दूर पहुंचे गंगा सिंह