देवास.
आष्टा-कन्नौद मार्ग पर सियाघाट के समीप रविवार को भूसे से भरे मिनी ट्रक व टूरिस्ट बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, वहीं दोनों वाहनों के चालकों को गंभीर चोट आई है। दोनों चालकों के प्राथमिक उपचार के बाद इनको रेफर कर दिया गया। यात्रियों में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
बताया जा रहा है टूरिस्ट बस में उत्तर प्रदेश के मेरठ के यात्री सवार थे। यह लोग ओंकारेश्वर में दर्शन करने के बाद सीहोर के लिए रवाना हुए थे। सीहोर में इनको रुककर बाद में मेरठ की ओर रवाना होना था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वो पलट गया था। बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।
चालक को झपकी लगने से हादसा
बस में सवार यात्री पुलकित गर्ग ने बताया ओंकारेश्वर से निकलने के बाद कुबेरेश्वर धाम सीहोर पहुंचना था। रास्ते में अल सुबह बस के चालक को झपकी लगी और हादसा हो गया। हम लोग सो रहे थे, अचानक टक्कर से बस में सवार अधिकांश लोग घायल हो गए।

More Stories
जयपुर में दिवाली से पहले महंगे हुए फ्लैट, टोंक रोड पर एक तिमाही में 10% बढ़े प्रॉपर्टी के दाम
बिहार में बालू की किल्लत दूर करने की तैयारी, 6 जिलों में नए घाटों से होगा खनन
इंदौर में CM मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस विभाग में 18,500 पदों पर भर्ती का ऐलान