October 19, 2026

पंजाब में सीवरेज सफाई के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

पटियाला.

पटियाला में सीवरेज की सफाई के दौरान दो युवकों की हालात गंभीर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालात में अस्पताल में दाखिल बताया जा रहा है। दोनों एक ही परिवार संबंधित बताए जा रहे हैं जो विकास नगर में सीवरेज की सफाई के लिए मेनहाल में उतरे थे।

दोनों प्राईवेट तौर पर काम करते थे और किसी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा सीवरेज की सफाई के लिए बुलाया था। दीप नगर पटियाला के रहने वाले दोनों युवक घर में सीवरेज सफाई के लिए पाइप लाइन में उतरे तो गैस चढ़ने की वजह से एक की मौत हो गई।

Spread the love