चंडीगढ़
अपने लिव-इन पार्टनर और एक अन्य साथी की हैवानियत के बाद 54 दिन अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने शनिवार को चंडीगढ़ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया है कि मृतका मनजीत कौर 7 सप्ताह की प्रेग्नेंट थीं। इसके अलावा उनका एक सात साल का बेटा है जो कि पूर्व पति के साथ रहता है। मनजीत कौर का अपने पति से तलाक हो गया था और इसके बाद वह एक आरोपी के साथ ही लिव-इन में रहती थीं।
लिव-इन पार्टनर वाला ऐंगल
चंडीगढ़ पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपियों का नाम शुभी और पिंडा बताया गया है। उनके खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना 3 जुलाई की है। दोनों आरोपियों ने मनजीत को एक शराब की दुकान के पास बुलाया था। इसके बाद दोनों ने जबरन मनजीत को कार में बैठाया और मोरिंडा लेकर गए। वहां सुनसान इलाके में उन्होंने मनजीत को शहतूत के पेड़ से बांध दिया और पिटाई की। इसके बाद जिंदा ही आग लगा दी। जब लपटें उठने लगीं तो मनजीत की एक दोस्त ने देखा और उसने ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
मोरिंडा के अस्पताल से मनजीत को मैक्स अस्पताल ले जाया गया। कुछ दिनों के बाद उन्हें पीजीआईआ रेफर कर दिया गया। खरड़ स दर थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनजीत कौर बुरी तरह जल गई थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और मनजीत की मां से बात की थी। मनजीत का परिवार सेक्टर 34 में रहता था। उन्होंने कहा, परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

More Stories
जयपुर: राजस्थान में 79 धर्मकांटे जब्त, बिना वैध सत्यापन के चल रहे तौल केंद्रों पर 10.95 लाख का जुर्माना
पंजाब में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 6 IPS अधिकारी करेंगे तस्करों पर कार्रवाई
योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण