चंडीगढ़.
रक्षाबंधन के मद्देनजर 15 जुलाई से 28 अगस्त तक कुछ पोस्ट ऑफिस रविवार और सरकारी छुट्टियों में भी खुले रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग डिपार्टमैंट की सेवाओं का लाभ उठा सकें।
प्रवर अधीक्षक डाकघर होशियारपुर मंडल संदीप कुमार शोरी ने बताया कि उक्त अवधि में कुछ पोस्ट ऑफिस के एम.पी.सी.एम. काऊंटर सभी छुट्टियों और रविवार को सुबह 9 से शाम 4.30 बजे तक खुलेंगे, जहां सभी मेल, पार्सल को बुक किया जाएगा, जिसमें राखी पार्सल और आधार एनरोलमैंट एवं अपडेटेशन सेवाएं भी शामिल हैं।
इस अवधि में खुले रहने वाले पोस्ट ऑफिस में होशियारपुर हैड पोस्ट ऑफिस, दसूहा, बलाचौर, गढ़शंकर, गढ़दीवाला, मुकेरियां, तलवाड़ा, उड़मुड़ पोस्ट ऑफिस शामिल हैं। सभी पोस्ट ऑफिस में पार्सल पैकेजिंग मैटीरियल, राखी बॉक्स, राखी लिफाफे और फ्लायर्स उपलब्ध हैं।

More Stories
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब 15 दिन में हो सकता है तलाक; कूलिंग पीरियड से मिलेगी राहत
इंदौर के केलोदहाला ROB का काम धीमा, अब तक 40% निर्माण पूरा; रेलवे वाला हिस्सा अब भी अटका
जीवाजी विश्वविद्यालय से जुड़े 50 से ज्यादा प्राइवेट कॉलेज बंद, दो साल में 300 से घटकर 250 रह गई संख्या