चंडीगढ़.
सीबीआई ने प्रसार भारती के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (एक्सईएन) राय सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी एक ठेकेदार का लंबित बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायत मिलने के बाद सीबीआइ ने जाल बिछाकर आरोपित को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार ने सीबीआइ से शिकायत की थी कि प्रसार भारती में तैनात एक्सईएन उसके काम का बिल जारी करने के लिए 30 हजार रुपये की अवैध मांग कर रहा है। शिकायत को वैरिफाई करने के बाद सीबीआइ ने ट्रैप की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ ने आरोपित से पूछताछ शुरू कर दी है। अब शनिवार को आरोपित को सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
चंडीगढ़ में महज दो दिनों के भीतर रिश्वतखोरी के खिलाफ सीबीआइ की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सीबीआइ ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के एक प्रवर्तन अधिकारी शुभम त्यागी को भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उस मामले में भी अधिकारी पर सरकारी कार्य करने के बदले अवैध रकम मांगने का आरोप था।

More Stories
अमृतसर का भगवान वाल्मीकि तीर्थ बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल, CM भगवंत मान ने जारी किए ₹17.72 करोड़
लखनऊ में साइबर ठगी का बड़ा मामला, 69 वर्षीय रिटायर्ड रेलवे अधिकारी को 9 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 47 लाख रुपये ठगे
मध्य प्रदेश में BJP का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक केंद्रीय मंत्रालय के समन्वय की जिम्मेदारी