बाड़मेर
बाड़मेर जिले के प्रभारी सचिव रोहित गुप्ता ने रविवार को बाड़मेर के पोकरासर में ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करके फीडबैक लेने के साथ लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। श्री गुप्ता ने पोकरासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए शिविरों में संपादित किए जा रहे कार्याें के बारे में फीडबैक लिया।
इस दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सेवा शिविरों में आने वाले अधिकाधिक आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित करवाएं। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त होने वाले परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से शिविरों का अधिकाधिक फायदा उठाने का आहवान किया। प्रभारी सचिव ने ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न काउंटरों पर जाकर निष्पादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने इस दौरान लाभार्थियों को मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी समेत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान तहसीलदार भुपेन्द्र कुमार सेजू, चौहटन पंचायत समिति के विकास अधिकारी नरसिंहदास, बीसीएमएचओ डॉ. बांकाराम चौधरी, प्रशासक महेश कुमार बाना, डॉ. रावताराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यकों की नागरिकता की जांच, गृह विभाग ने जिलों से मांगा डेटा
अयोध्या दीपोत्सव 2026: सरयू तट पर जलेंगे 30 लाख दीप, 35 हजार स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी
इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू, 19 अंडरपास और 26 किमी सर्विस रोड से मिलेगी राहत