पटना
आईआईटी पटना ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में संस्थान को विश्वस्तर पर 601–800 रैंक बैंड में जगह मिली है। देश के सभी आईआईटी में आईआईटी पटना छठे स्थान पर रहा है।
संस्थान के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे आईआईटी पटना परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, यह सफलता हमारे शिक्षकों, छात्रों, शोधकर्ताओं और पूर्व छात्रों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। यह हमारी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में विश्वविद्यालयों को शिक्षण, शोध, उद्योग सहयोग और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण जैसे कई मानकों पर परखा जाता है। आईआईटी पटना ने सभी मानकों पर संतुलित प्रदर्शन किया है।
विशेष रूप से संस्थान को शोध गुणवत्ता में 70.4 का उत्कृष्ट स्कोर प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, शिक्षण में 34.8, शोध परिवेश में 22.5, उद्योग सहयोग में 36.0 तथा अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण में 22.8 का स्कोर प्राप्त हुआ। संस्थान का कुल स्कोर 39.0 से 43.5 के बीच रहा, जो मुख्य शैक्षणिक और शोध मानकों में संतुलित प्रगति को दर्शाता है। आईआईटी पटना अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मानचित्र पर लगातार अग्रसर है, जहां निरंतर विकास, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है।

More Stories
नवरात्र पर राजस्थान की महिलाओं को CM भजनलाल की सौगात, 100 नई कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स शुरू
जमशेदपुर में बनेगा अत्याधुनिक आयुर्वेद हेल्थ कॉटेज, मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
बिहार के VTR में बनेगा देश का नौवां गिद्ध संरक्षण केंद्र, लुप्त होती प्रजातियों को मिलेगा सहारा