जालंधर
ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सख्त कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौकों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में विशेष नाकाबंदी क चेकिंग अभियान शुरू किया है।
बस अड्डो और धार्मिक स्थानों पर अलर्ट
पुलिस शहर के मुख्य प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की जांच कर रही है। इसके अलावा बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है, जबकि पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव