October 26, 2026

मनोहरपुर में हुए बस हादसे पर चिकित्सा मंत्री की शोक संवेदना— घायलों के त्वरित एवं बेहतर उपचार के दिए निर्देश

जयपुर 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जयपुर के मनोहरपुर में हुए बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।  साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

चिकित्सा मंत्री ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ दीपक माहेश्वरी एवं अधीक्षक डॉ मृणाल जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर घायलों को त्वरित एवं बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love