मुंबई
चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली है. वहीं, सोने का भाव MCX पर स्थिर नजर आ रहा है. आज गोल्ड 142900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी 223654 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. गोल्ड की कीमत 0.82 फीसदी उछलकर 4186 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. चांदी का दाम 1.30 फीसदी उछलकर 61.03 डॉलर प्रति औंस पर है।
सोने में आई तेजी
आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई बढ़ने की चिंता कुछ कम हुई, जिससे सोने को सहारा मिला है. वहीं, निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना भी कम हो सकती है. अब बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले फैसले पर है, क्योंकि इससे आगे सोने की कीमतों की दिशा तय हो सकती है. आज अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो लेटेस्ट रेट देख लें।

More Stories
Stock Market Crash: 800 अंक उछलने के बाद धड़ाम हुआ सेंसेक्स, डे-हाई से 1,400 अंक फिसला
जियो IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स, लॉन्च होते ही 100 मिनट में फुल सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Jio IPO से पहले शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला; रिलायंस के शेयरों में हलचल