रायपुर। राज्य में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर बेहतर एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू को "युवा मंच सम्मान" से नवाजा गया। यह सम्मान शुक्रवार 8 अगस्त को होटल पिकाडिली, रायपुर में ITV नेटवर्क / India News द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित "युवा मंच कार्यक्रम" में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। शर्मा गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री भी हैं।
कार्यक्रम में बताया गया कि साहू ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, सोलर योजना और ग्रामीण विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई है। विशेष रूप से दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में साहू ने हजारों नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल रहा है
इसके अलावा साहू ने पंचायतों में डिजिटल भुगतान, स्वच्छता अभियान, मनरेगा में पारदर्शिता और महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए भी सराहनीय कार्य किए हैं। इस गौरवपूर्ण सम्मान से प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने साहू को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे पंचायत संवर्ग का सम्मान है।

More Stories
पंजाब में बारिश के आसार नहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से सामान्य रहेगा तापमान
CGPSC भर्ती गड़बड़ी पर भूपेश बघेल की मांग, सरकार कराए निष्पक्ष जांच
एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों के तबादले; रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम की कमान