October 27, 2026

वांगचुक, अभिजीत दीपके और कुणाल कामरा पर FIR की मांग! चंडीगढ़ कोर्ट में याचिका, पुलिस को जारी हुआ नोटिस

 चंडीगढ़
 समाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इसके लेकर चंडीगढ़ जिला अदालत ने पुलिस ने जवाब मांगा है। 

एफआईआर की मांग को लेकर एडवोकेट विभु सैनी ने याचिका दायर की है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। 

याचिका में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का भी उल्लेख किया गया है, जिसपर याचिकाकर्ता ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का जवाब और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही कोर्ट अगला आदेश जारी करेगा। अभी किसी के खिलाफ एफआईआर करने और दोषी मानने का आदेश नहीं दिया गया।

Spread the love