गुरुग्राम
गुरुग्राम में भाजपा के जिला कार्यालय गुरुकमल में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ग्रीवेंस मीटिंग में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनी। मीटिंग में कुल 15 शिकायतें रखी गई थी।
उनके साथ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, डीसी अजय कुमार समेत तमाम जिला के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। ग्रीवेंस मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुकमल जिला कार्यालय पहुंचे और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यकर्ताओं में होगा नई ऊर्जा का संचार
विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम भाजपा की स्थापना की याद में विशेष महत्व रखता है। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा, उनकी दूरदर्शी सोच, कविता प्रियता और सुशासन के प्रतीक के रूप में उनकी छवि युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी।
एजेंडे को आगे बढ़ा रही भाजपा
विधायक ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अनावरण समारोह में स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और मौजिज लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन न केवल पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद दिलाएगा, बल्कि हरियाणा सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को भी मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में सुशासन और जनकल्याण के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए मध्यप्रदेश से निकलेगी मोटरसाइकिल रैली
ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव