मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
विधि-विधान से काशी के कोतवाल की पूजा-अर्चना कर उतारी आरती, भोले बाबा का जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की
वाराणसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेअपने वाराणसी दौरे के दौरान मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोक कल्याण और जनमानस के सुख-समृद्धि की कामना की। काशी के दोनों प्रमुख मंदिरों में मुख्यमंत्री ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की।

More Stories
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बस; 5 की मौत, 14 घायल 2. छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी बस, पांच लोगों की मौत, 14 घायल 3. रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर मौत का मंजर, बस-ट्रक की टक्कर में 5 की जान गई, 14 घायल
राजस्थान के किसानों को दिवाली से पहले सौगात, नागौर में 170 करोड़ का बिजली सब-स्टेशन शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना