मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि का होगा अंतरण
सीहोर के बिलकिसगंज में 118 करोड़ से अधिक की राशि होगी अंतरित
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे एवं 33 करोड़ रूपये की लागत की ब्यावरा में नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री 193 करोड़ रूपये लागत के 41 विकास कार्यों का भी भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीहोर जिले के बिलकिसगंज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले के 02 लाख से अधिक किसानों को फसल क्षति की 118 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम किसानों के खाते में अंतरण करेंगे।

More Stories
पटना में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई, लाल-सफेद साड़ियों में सजी महिलाओं ने निभाई परंपरा
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग; 3 युवकों की मौत
रामदयालुनगर स्टेशन पर बनेगा सेकेंड एंट्री गेट, 97 करोड़ से बदलेगी सूरत; नई एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलेंगी