October 28, 2026

CG यूथ कांग्रेस चुनाव: दावेदारों ने सोशल मीडिया पर शुरू किया प्रचार अभियान

रायपुर.

यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही रायपुर समेत प्रदेशभर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव मैदान में उतरे दावेदार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने समर्थकों और मतदाताओं तक पहुंच बनाने में जुट गए हैं।

कई दावेदारों ने पोस्ट और वीडियो जारी कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, आज से 29 सितंबर तक ऑनलाइन मतदान की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान यूथ कांग्रेस के विभिन्न संगठनात्मक पदों के लिए मतदान किया जाएगा। चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, शहर जिला महासचिव, अलग-अलग विधानसभा अध्यक्ष समेत कई पदों के लिए दावेदार मैदान में हैं।

दावेदारी में ये शामिल
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हनी परमजीत बग्गा, रायपुर ग्रामीण जिला महासचिव के लिए किशन साहू, रायपुर शहर जिला महासचिव के लिए सिद्धार्थ दीवान, प्रदेश महासचिव के लिए अमित तिवारी और रायपुर जिला अध्यक्ष के लिए आजाद वर्मा ने दावेदारी की है।

प्रचार का प्रमुख माध्यम बना सोशल मीडिया
चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही दावेदारों ने सोशल मीडिया को प्रचार का प्रमुख माध्यम बना लिया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार पोस्ट शेयर कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है।

Spread the love