लखनऊ
यूपी के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका आया है। प्रदेश में 8 दिसंबर से अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत होगी। इसके लिए मध्य कमान प्रशासन ने आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह भर्ती रैली बरेली स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित की जाएगी। यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत होने वाली यह भर्ती 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगी।
कार्यक्रम के अनुसार, लखनऊ जिले के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 11 दिसंबर को होगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तारीख पर समय से पहुंचे।

More Stories
सचिन पायलट ने भी की ‘कैप्टन अंकल’ की तारीफ, अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की चर्चा तेज
बलरामपुर में अवैध धान पर कार्रवाई, 26 क्विंटल धान जब्त
धर्म और न्याय की स्थापना का पर्व है विजयादशमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव