मां बिरासिनी धाम बिलासपुर में चैत्र नवरात्रि के नवमी के दिन श्रद्धा का उमड़ा सैलाब
उमरिया
उमरिया जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत के पावन अवसर पर नवमी के दिन माता रानी का भक्ति श्रृंगार किया गया।श्रद्धालुओं के द्वारा माता रानी की विधिवत पूजन आराधना कर ढोल नगाड़े के साथ दंड भरते हुए माता रानी के दरबार में भक्त लोग पहुंचे। और अठवाइन रोट का भोग प्रसाद अर्पित किए। माता रानीके दरबार मैं नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जो पूजा आराधना के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठान कर मनोकामनाएं की पूर्ति कर रहे हैं। माता रानी के कलश ग्रह में जवारे ज्योति कलश की जगमगाहट से पूरा प्रांगण सुभोषित है। माता रानी के दरबार में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।दूर-दूर से लोग पहुंचकर माता रानी के भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं।आपको हम बता दें कि कल शनिवार को माता रानी के दरबार में भव्य मनोकामना कलसों का विसर्जन पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शाम 5:00 बजे किया जाएगा।मंदिर के पंडा बाबा के द्वारा पूजा पाठ और काली खप्पर की पूजा किया जाएगा।

More Stories
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
स्वामित्व योजना: धमतरी ने रचा इतिहास, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अपनी ज़मीन का ‘स्वामित्व अधिकार’ स्वामित्व योजना
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय