भोपाल
सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद राजधानी भोपाल में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बैरसिया के ग्राम तरावली कलां में लगभग ढाई साल से अवैध रूप से हाथ भट्टियों के माध्यम से कच्ची शराब बनाई जा रही थी।
सूचना मिलने पर आबकारी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पहली बार ड्रोन की मदद से शराब के अवैध ठिकानों की तलाशी ली गई, जिसमें 12 भट्टियां बरामद की गईं, लेकिन आरोपित तस्कर मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में कुल 127 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

More Stories
आरटीआर फ्लाईओवर पर दरारें आने के बाद गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वैकल्पिक मार्ग सुझाए
भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के 6 नेताओं को मिली जगह, मैथिली ठाकुर भी शामिल
यूपी विधानसभा चुनाव: अधिकारियों के तबादलों पर अगले दो महीने के लिए रोक