महासमुंद.
छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। महासमुंद में विभागीय टीम ने भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर देर रात छापा मारकर करीब 300 किलोग्राम तैयार पनीर सील किया है।
मिली शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने रात करीब 12 बजे कार्रवाई शुरू की, जो लगभग तीन घंटे तक चली। इस दौरान फैक्ट्री में तैयार पनीर की जांच की गई और करीब 300 किलो पनीर को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पनीर निर्धारित खाद्य मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। खाद्य विभाग ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यदि जांच में पनीर मानकों के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य विभाग द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। महासमुंद की यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई
डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता
प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता