समालखा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र समालखा में पहुंचे। यहां लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित उद्यमी सम्मेलन में शिरकत की।
इनके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने शिरकत की। देशभर से ढाई हजार उद्यमी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि समालखा के पट्टी कल्याणा गांव में स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में तीन दिवसीय सम्मेलन सोमवार को सम्पन्न होगा जिसमें उद्यमियों ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और उद्योगों को चलाने में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की और इन्हें प्रस्ताव बनाकर दिया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई
डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता
प्रदेश के 208 वृंदावन ग्रामों में होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता