नारायणपुर.
नारायणपुर जिले के राशन कार्ड हितग्राहियों के लिए अब सरकारी सेवाएं पहले से अधिक आसान हो गई हैं. नया राशन कार्ड बनवाना, परिवार के सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना अब पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकेगा. सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकेंगे.
ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं कर पाने वाले लोग नजदीकी चॉइस सेंटर में मात्र 30 रुपये शुल्क देकर आवेदन करा सकेंगे. आवेदन के बाद मोबाइल पर एप्लिकेशन नंबर भेजा जाएगा. इसी नंबर से आवेदन की स्थिति कभी भी ट्रैक की जा सकेगी. सत्यापन पूरा होने पर डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त राशन कार्ड जारी किया जाएगा. हितग्राही इसे पोर्टल से डाउनलोड भी कर सकेंगे. राशन कार्ड जारी होने के बाद सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा.
ई-पॉस मशीन या फेस ई-केवाईसी के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस व्यवस्था से पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ समय पर मिल सकेगा. डिजिटल प्रक्रिया से पारदर्शिता और सुविधा दोनों में वृद्धि होने की उम्मीद है.

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 अक्टूबर को मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में होंगे शामिल
कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाकर प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री साय