22 जून 2026 को सोशल मीडिया X के सर्वर अचानक डाउन हो गए, जिसकी वजह से यूजर्स होमपेज पर फंस गए हैं और आगे कोई भी चीज़ लोड नहीं हो रही है. यह एक ग्लोबल आउटेज है, जिसका असर US, UK और भारत समेत कई देशों में देखने को मिला है. वेबसाइट और मोबाइल ऐप, दोनों ही ठीक से काम नहीं कर रहे हैं.
अपडेट: आधे घंटे डाउन रहने के बाद अब X वापस आ गया है. ऐप और वेबसाइट दोनों काम कर रहे हैं.
यूजर्स जैसे ही ऐप खोल रहे हैं, उन्हें 'This Page Is Down' का मैसेज दिखाई दे रहा है. डाउनडिटेक्टर और दूसरे वेबसाइट मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म्स ने भी दिखाया है कि X के सर्वर में दिक्कत आ रही है. ट्रैकर्स के मुताबिक कुछ ही मिनटों में 25,000 से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज की गई हैं.
बार-बार रिफ्रेश करने पर भी होमपेज कुछ समय के लिए खुल रहा है, लेकिन उसके बाद Page Not Found का एरर दिखाई दे रहा है. इस ग्लोबल आउटेज की वजह से दुनिया भर के X यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इस आउटेज के दौरान ज्यादातर लोगों के लिए ऐप पूरी तरह से बंद दिख रहा है, जबकि कुछ यूजर्स को पुरानी फीड दिखाई दे रही है जो अपडेट नहीं हो रही. साथ ही कोई नया पोस्ट, कमेंट या इंटरैक्शन भी प्रोसेस नहीं हो रहा है. सर्वर डाउन होने पर इस तरह की दिक्कतें आमतौर पर देखने को मिलती हैं.
ऐसे आउटेज की वजह सर्वर पर ज्यादा लोड, तकनीकी खराबी या किसी सिस्टम अपडेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. हालांकि, X की तरफ से शुरुआती घंटों में कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है.
इस ग्लोबल आउटेज का असर आम यूजर्स के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर्स, पत्रकारों और बिजनेस अकाउंट्स पर भी पड़ा है, जो अपने काम के लिए X का इस्तेमाल करते हैं. फिलहाल यूजर्स कंपनी की ओर से आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही सर्वर पूरी तरह बहाल होंगे, सभी सेवाएं सामान्य रूप से काम करने लगेंगी.

More Stories
Google Maps में अब दिखेगी McLaren F1 कार, ब्लू एरो की जगह ऐसे करें सेटिंग
Apple Event 28 अक्टूबर को, टचस्क्रीन MacBook Pro समेत कई नए प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च
Motorola ला रहा वाइड-फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन, Snapdragon प्रोसेसर और 165Hz डिस्प्ले से होगा लैस