हरियाणा
उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा से राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिसंबर माह में तीन नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इनमें रेवाड़ी–रींगस के बीच दो और भिवानी–जयपुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन शामिल है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी–रींगस के बीच चलने वाली एक स्पेशल ट्रेन 15 ट्रिप और दूसरी 13 ट्रिप लगाएगी। वहीं भिवानी–जयपुर के बीच रोज़ाना स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
रेवाड़ी–रींगस स्पेशल ट्रेन सेवाएं
गाड़ी संख्या 09633 – रेवाड़ी–रींगस एक्सप्रेस स्पेशल
तारीखें: 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 29, 30, 31 दिसंबर (कुल 15 ट्रिप)
समय: रेवाड़ी से रात 10:50 बजे, रींगस आगमन 01:35 बजे
गाड़ी संख्या 09634 – रींगस–रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल
तारीखें: 2, 5, 7, 8, 14, 15, 16, 21, 22, 26, 28, 29, 30, 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 (कुल 15 ट्रिप)
समय: रींगस से सुबह 2:20 बजे, रेवाड़ी आगमन 5:20 बजे
रैक: 16 डिब्बों वाला DEMU रैक
गाड़ी संख्या 09637 – रेवाड़ी–रींगस स्पेशल
तारीखें: 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 31 दिसंबर 2025 (13 ट्रिप)
समय: रेवाड़ी से सुबह 11:45 बजे, रींगस आगमन 2:45 बजे
गाड़ी संख्या 09638 – रींगस–रेवाड़ी स्पेशल
तारीखें: 1, 4, 6, 7, 13, 14, 15, 20, 21, 25, 27, 28, 31 दिसंबर 2025 (13 ट्रिप)
समय: रींगस से दोपहर 3:05 बजे, रेवाड़ी आगमन 6:20 बजे
रैक: 8 साधारण डिब्बे + 2 गार्ड कोच = कुल 10 डिब्बे

More Stories
झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली और जयपुर से मानव तस्करी की शिकार 4 लड़कियां बरामद
योगी सरकार पुलिसकर्मियों का भत्ता बढ़ाने और PAC वर्दी बदलने का कर सकती है ऐलान
दीपावली-छठ पर बिहार जाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, ट्रेनों में टिकट फुल; बसों का किराया ₹4,000 तक पहुंचा