पंजाब
पंजाब सरकार ने आज “न्यू पंजाब डे” के अवसर पर राज्यभर में (आरक्षित) छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं जालंधर जिले में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन के कारण आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों को छुट्टी दी जाएगी ताकि वे प्रकाश पर्व से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले सकें। नगर कीर्तन के चलते शहर की कई सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। प्रशासन और पुलिस को सुरक्षा, ट्रैफिक और सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जबकि अगले दिन रविवार को संत नामदेव जी का जन्म दिवस भी राज्यभर में सरकारी अवकाश के रूप में घोषित किया गया है।

More Stories
बिहार में 35 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द, 7.40 लाख परिवारों को नए कार्ड से मिली बड़ी राहत
सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद