रायपुर
छतीसगढ़ में बीजेपी ने पार्टी की मजबूति के लिए नई नियुक्तियां की है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई। लिस्ट में बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला मंत्री का दायित्व गगन शर्मा को सौंपा गया है। गगन शर्मा सिमगा के रहने वाले हैं और हिंदुवादी नेता के तौर पर उनकी पहचान है। वहीं गगन की क्षेत्र के साथ ही आसपास में भी पकड़ है। इन्हीं खूबियो के कारण उन्हें अब पार्टी ने जिला मंत्री युवा मोर्चा का जिम्मा सौंपा है।
रमेश ठाकुर को रायपुर शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
जहां रमेश ठाकुर रायपुर शहर का जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं वही श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भिलाई में पुरुषोत्तम देवांगन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है तो सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
पदाधिकारियों ने जताया आभार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में पद मिलने पर पदाधिकारियों ने पार्टी का आभार जताया है।उन्होंने कहा है कि वे पार्टी को नए मुकाम पर ले जाने के लिए दिल से काम करेंगे और कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पार्टी के लिए काम करते हुए इनको काफी समय हो गया है औऱ अब पार्टी ने भरोसा जताकर इनको जिम्मेदारी सौंपी है।

More Stories
यूपी विधान परिषद चुनाव: मतगणना से ठीक एक दिन पहले बड़ा बदलाव, आईएएस अभय को पर्यवेक्षक पद से हटाया
यूपी भाजपा की 548 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित, मुरली मनोहर जोशी शामिल
लखनऊ में कतकी मेले का ठेका 66% महंगा, 2.77 करोड़ से बढ़कर 4.61 करोड़ रुपये पहुंची बोली