मुंबई
जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में कहा कि वह ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह (Approver) बनना चाहती हैं. अदालत ने जैकलीन से कहा कि इसके लिए उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास औपचारिक आवेदन देना होगा।
प्रक्रिया के अनुसार, ऐसा आवेदन पहले जांच एजेंसी को दिया जाता है. इसके बाद एजेंसी उनका बयान दर्ज करेगी और फिर तय करेगी कि अदालत में उन्हें सरकारी गवाह बनाने की अर्जी देनी है या नहीं।
यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब कुछ महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जैकलीन के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही रद्द करने से इनकार कर दिया था।
बता दें, आरोप लगाये गये थे कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस पर महंगे तोहफों की जमकर बरसात की थी. जानकारी के मुताबिक, उसने जैकलीन पर 7 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए. इन गिफ्ट्स में कीमती ज्वैलरी, चार पर्शियन बिल्लियां और करीब 57 लाख रुपये का एक घोड़ा शामिल था।
यहीं नहीं, सुकेश ने जैकलीन के परिवार को भी महंगे उपहार दिए. बहरीन में रहने वाले उनके माता-पिता को लगभग 1.89 करोड़ रुपये की दो लग्जरी कारें, पोर्श और मसेराटी दी गईं. इसके अलावा, उनके भाई को एक एसयूवी और बहन को करीब सवा करोड़ रुपये की BMW कार गिफ्ट की गई।

More Stories
‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा
काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम
रामायण’ की एडवांस बुकिंग में देरी, रणबीर कपूर की फिल्म के टिकटों पर क्यों फंसा पेंच?