कोलंबो
आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस टेस्ट फेल होने की वजह से उन्हें NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने से मना कर दिया था, जिसके बाद तुषारा ने यह कदम उठाया है.
IPL 2026 में खेलने के लिए कोर्ट पहुंचे नुवान तुषारा
श्रीलंकाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नुवान तुषारा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के द्वारा उन्हें NOC देने से इनकार करने के फैसले के खिलाफ कोलंबो जिला कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है. 31 साल के तुषारा को आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेन किया है, लेकिन बिना NOC के वो IPL में नहीं खेल सकते.
ऐसे में उन्होंने अदालत में अपील कर दी है कि श्रीलंका क्रिकेट को उन्हें NOC जारी करने का आदेश दिया जाए. इस मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी. बता दें कि, तुषारा को हाल ही में कोई चोट नहीं लगी है, लेकिन श्रीलंकाई बोर्ड ने उन्हें फिटनेस टेस्ट में फेल होने पर NOC नहीं देने का फैसला किया है.
टॉप न्यूज़
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं तुषारा
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, तुषारा ने कहा है कि उनका SLC के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो चुका है और वो इसे आगे बढ़ाना नहीं चाहते. इतना ही नहीं, उन्होंने बोर्ड को ये भी बता दिया है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होना चाहते हैं. उनका तर्क ये है कि जब वो अब देश के लिए खेलना ही नहीं चाहते, तो फिर फिटनेस टेस्ट के आधार पर NOC रोकना गलत है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनकी फिटनेस पहले भी इसी लेवल की रही है और तब उन्हें खेलने से कभी नहीं रोका गया.
नुवान तुषारा का IPL करियर
RCB ने नुवान तुषारा को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. तुषारा पिछले साल की चैंपियन आरसीबी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला था. इससे पहले वह 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. तुषारा के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं और 8 विकेट चटकाए हैं. वह अब तक 137 टी20 मैचों में 174 विकेट ले चुके हैं.

More Stories
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल
Asian Para Games 2026: तीसरे दिन भारत का धमाकेदार आगाज, 3 गोल्ड के साथ मेडल की संख्या 48 पहुंची
हादसे के बाद भी नहीं मानी हार, राम रतन सिंह ने एशियन पैरा गेम्स में जीता सिल्वर मेडल