लखनऊ
लखनऊ में आज आईपीएल 2026 का पांचवां लीग मैच LSG और DC के बीच खेला जाएगा। इस मैदान की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? किसे फायदा मिलेगा और किसके लिए दिन खराब हो सकता है?
इकाना में आज गेंदबाजों की लगेगी लंका या बल्लेबाज मांगेंगे पानी
आईपीएल के 2026 के सीजन का कारवां आज लखनऊ पहुंचने वाला है। अभी तक बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहटी और न्यू चंडीगढ़ में मुकाबले खेले गए हैं। दो मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं, जबकि एक मुकाबला लो स्कोरिंग और एक मुकाबला 160 प्लस रन वाला रहा है। लखनऊ में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है? क्या बल्लेबाज रन बरसाएंगे या फिर गेंदबाज कहर बरपाएंगे? इसके बारे में आप जान लीजिए। लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने आज दिल्ली कैपिटल्स होगी। दोनों का इस सीजन ये पहला-पहला मैच है।
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के अभी तक 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 9 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 12 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। हालांकि, टॉस का अंतर यहां पर बहुत ज्यादा है। टॉस जीतने वाली टीमों ने 14 मुकाबले जीते हैं और हारने वाली टीमों को सिर्फ 7 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर यहां 175 से ज्यादा का है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हाई स्कोरिंग क्रिकेट ग्राउंड है। 235 रन भी यहां बन चुके हैं, जबकि सबसे छोटा स्कोर यहां 108 है, जो मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स के नाम है। हालांकि, 180 या इससे ज्यादा रनों की रन चेज यहां आईपीएल में अभी तक नहीं हुई है।
विकेटों के लिहाज से देखें तो 28.14 का औसत और 8.79 की इकॉनमी यहां गेंदबाजों की रहती है। विकेट भले ही गिरते हैं, लेकिन रन भी खूब बनते हैं। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जो मुकाबला होगा, वह भी हाई स्कोरिंग होगा, क्योंकि दोनों के पास तूफानी बल्लेबाज हैं। स्पिनरों को यहां अच्छी खासी मदद मिलती है।

More Stories
IAS अफसर सुहास यथिराज का एशियन पैरा गेम्स में कमाल, बैडमिंटन में जीता ब्रॉन्ज मेडल
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल
Asian Para Games 2026: तीसरे दिन भारत का धमाकेदार आगाज, 3 गोल्ड के साथ मेडल की संख्या 48 पहुंची